जानें, रुद्रपुर में दीपावली मेले जे क्या लिए गए फैसले
रुद्रपुर:गांधी पार्क में आयोजित होने वाले भव्य दिवाली मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को महापौर विकास शर्मा ने गांधी पार्क में तैयारियों का गहनता से जायजा लिया और नगर निगम, पुलिस प्रशासन तथा ठेली व्यापारियों के साथ बैठक कर रूपरेखा तैयार की। उन्होंने कहा कि यह मेला ‘स्वदेशी अपनाओ’ की थीम पर ऐतिहासिक होगा। मेला 14 से 21 अक्टूबर तक चलेगा।महापौर ने बाजार का भ्रमण कर व्यापारियों को सड़क पर अतिक्रमण न करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि यह दिवाली मेला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘स्वदेशी अपनाओ’ के आह्वान और उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर आयोजित किया जा रहा है। मेले के सात दिन तक बाजार में वाहनों का आवागमन ओर ठेली पर प्रतिबंद रहेगा। शर्मा ने कहा कि यह व्यवस्था गरीबों का शोषण रोकने और सभी व्यापारियों को समान अवसर देने के लिए लागू की जा रही है। उन्होंने बताया कि गांधी पार्क में पार्किंग की समुचित व्यवस्था है, जहां लोग आराम से अपनी गाड़ी खड़ी कर सकते हैं। उन्होंने यह भी सूचित किया कि कल से शहर के अंदर गाड़ियों का आवागमन सीमित कर दिया जाएगा। इस मौके पर नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडेय जी सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल जी सहायक नगर आयुक्त रणदीप सिंह सिटी मिशन मैनेजर मनोज कर्नाटक, बाजार पार्षद चिराग़ कालरा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, महामंत्री पारस चुघ, राजन राठौर,परवेज खान आदि मौजूद थे।





