जानिए, सरकार के खिलाफ युवाओं ने क्यों खोला मोर्चा
देहरादून। निरंतर बढ़ती बेरोजगारी, भर्ती घोटालों और नशाखोरी की भयावह प्रवृत्ति के खिलाफ सोमवार को देहरादून में गांधी पार्क से लेकर डिस्पेंसरी रोड स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा तक एकजुट होकर “खुली जंग” का शंखनाद किया। युवा मार्च का नेतृत्व कर रहे हरीश जोशी ने कहा कि आखिर कब तक उत्तराखंड के नौजवानों को पेपर लीक, धांधलियों और नशे के जाल में फंसाया जाता रहेगा।भाजपा सरकार के कार्यकाल में उत्तराखंड में भर्ती घोटाले एक के बाद एक सामने आए।मार्च के समापन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यह आंदोलन केवल नौकरी या भर्ती का सवाल नहीं, बल्कि यह उत्तराखंड के भविष्य को बचाने की लड़ाई है। युवाओं की यह चेतना आने वाले कल में परिवर्तन की गूंज बनेगी।उन्होंने छात्र संघ नेता हरीश जोशी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि धामी सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है। बेरोजगारी के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि सरकार नशे के फैलते जाल पर भी आंख मूंदे बैठी है।इस मौके पर पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान,मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार आदि मौजूद थे।





