उत्तराखंड स्वास्थ्य

सावधान: रहस्यमयी बुखार जकड़ा,दो की मौत

हरिद्वार: जिला मलेरिया अधिकारी हरिद्वार सीएम अथवाल ने बताया कि ग्राम मुंडलाना ब्लाक नारसन में डेंगू बुखार के फैलने एवं संभावित बुखार से दो लोगों की मृत्यु की सूचना मिली।इस पर राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण टीम गुरुवार को गांव पहुंचकर कर मृतकों के घर परिजनों से संभावित बुखार से हुई मौत के कारणों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि संभावित बुखार से हुई मृत्यु में 32 वर्षीय सितारा और 22 वर्षीय रत्तन लाल महिला ग्राम मुंडलाना की रहने वाली थीं। टीम को मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार किसी भी तरह की जांच रिपोर्ट अथवा चिकित्सालय का कोई भी पर्चा प्राप्त नहीं हुआ। डेंगू वालिंटियर ने 60 घरों का भ्रमण कर 112 सामग्रियों की जांच की। छह में लार्वा प्राप्त हुआ एवं इतने लोगों में बुखार पाया गया। मुडलाना में स्वास्थ्य कैंप लगाकर 106 लोगों की जांच की गई ।58 संभावित लोगों के खून के नमूने लिए गए।
टीम ने थर्मल फागिंग करायी गई तथा ग्राम प्रधान से मिलकर गांव में फैले बुखार को लेकर चर्चा की गई। जिसमें पता चला कि कुछ दिनों से गांव में अज्ञात बुखार से लोग पीड़ित हैं। उन्होंने कराया कि गांव में टीम द्वारा डेंगू जागरूक अभियान के तहत डेंगू पम्पलेट का वितरण किया गया तथा डेंगू जागरूकता पोस्टर भी चस्पा किए गए।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Health Insurance क्यों ज़रूरी है? बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, कवरेज और ज़रूरत जानें CareHealthPolicy.com

हर उम्र में Health Insurance क्यों ज़रूरी है? आज के समय में इलाज इतना महँगा हो गया है कि एक
CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Old Age Health Insurance क्या है? बुज़ुर्गों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस की पूरी जानकारी

Old Age Health Insurance क्या है? Old Age Health Insurance वह स्वास्थ्य बीमा योजना है जो खासतौर पर 60 वर्ष