उत्तराखंड शिक्षा

छात्रों से उठवाई बजरी, प्रधानाध्यापिका सस्पेंड

देहरादून: सरकारी स्कूल के बच्चों से रेत उठाने के मामले में प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है।सोमवार को इंटरनेट मिडिया पर वीडियो प्रसारित हुई।इसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांध विस्थापित बंजारावाला, देहरादून के छात्रों के हाथ में बेल्चा, तसला,फावड़ा है। इससे स्कूल परिसर में रखे रेत और मिट्टी को उठा कर दूसरे स्थान पर रखते दिख रहे हैं। इसे मुख्य शिक्षा अधिकारी ने गंभीरता से लिया और मामले की जांच उप शिक्षा अधिकारी रायपुर को सौंप दी।उप शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय में जांच की तो छात्रों से बाल श्रम कराने की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी, प्राथमिक शिक्षा देहरादून ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायपुर से सम्बद्ध कर दिया है। विद्यालय के अन्य शिक्षकों का जवाब तलब किया गया है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व