उत्तराखंड स्वास्थ्य

बनबसा में पुराने कूड़े को निस्तारण करेगी ट्रोमल मशीन

बनबसा:,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “आदर्श चंपावत” योजना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगर पंचायत बनबसा में वर्षों से जमा (पुराने कूड़े वैज्ञानिक और प्रभावी निस्तारण हेतु ट्रोमल मशीन का शुभारंभ किया गया।शनिवार को आयोजित समारोह में दीपक रजवार (विधायक प्रतिनिधि), हेमा जोशी (पूर्व भाजपा प्रदेश मंत्री), रेखा देवी ( अध्यक्ष, नगर पंचायत बनबसा) और विपिन कुमार वर्मा (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद टनकपुर) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मशीन का परिचालन शुरू किया। बताया कि यह ट्रोमल मशीन नगर पंचायत क्षेत्र में जमा पुराने कचरे को छांटकर और संसाधित कर उपयोगी सामग्री में बदलने में सहायक होगी। इससे न केवल पर्यावरण प्रदूषण कम होगा, बल्कि नगर पंचायत बनबसा को स्वच्छ और सुंदर बनाने में भी मदद मिलेगी।रेखा देवी ने बताया कि मशीन कूड़े से मिट्टी, प्लास्टिक और अन्य उपयोगी सामग्री अलग करेगी। जिससे लैंडफिल साइट पर कचरे का बोझ कम होगा। उन्होंने इस कार्य में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री,जिला प्रशासन और स्थानीय जनता का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बनबसा, दीपक, पर्यावरण मंत्री आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Health Insurance क्यों ज़रूरी है? बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, कवरेज और ज़रूरत जानें CareHealthPolicy.com

हर उम्र में Health Insurance क्यों ज़रूरी है? आज के समय में इलाज इतना महँगा हो गया है कि एक
CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Old Age Health Insurance क्या है? बुज़ुर्गों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस की पूरी जानकारी

Old Age Health Insurance क्या है? Old Age Health Insurance वह स्वास्थ्य बीमा योजना है जो खासतौर पर 60 वर्ष