नेशनल न्यूज़

बनारस में हुआ होटल शिव साधना का भव्य शुभारंभ

वाराणसी। कल कल करती गंगा नदी पर बसी काशी धार्मिक, सांस्कृतिक और शिक्षा का केंद्र है। जो भगवान शिव की त्रिशूल पर बसी धार्मिक नगर काशी में होटल शिव साधना का भव्य शुभारंभ किया। प्रोफेसर व संकट मोचन मंदिर के महंत डॉक्टर विश्वंभर मिश्र ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग 2 स्थित अखरी अमरा चौक के पास अखरी में शिव साधना होटल का फीता काट कर शुभारंभ किया।उन्होंने कहा कि यह होटल बनारस के लोगों और पर्यटकों के लिए एक आदर्श स्थल होगा, जहां वे अपने परिवार के साथ ठहर सकते हैं। विभिन्न सुविधाओं का आनंद ले सकते हैं।

होटल के मालिक राजेश सिंह ने बताया कि होटल के सभी कमरे एयर कंडीशनर से सुसज्जित हैं। विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो यात्रियों के लिए आरामदायक ठहरने का अनुभव प्रदान करती हैं। होटल का किराया सस्ता और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं।यह होटल में प्योर वेजिटेरियन बनता है। स्थानीय डिश के साथ ही वेजिटेरियन में सभी प्रकार के व्यंजन, फलाहार की भी सुविधा है।होटल बनारस स्टेशन से करीब सात किलोमीटर दूर स्थित है, जो यात्रियों के लिए आसानी से पहुंच योग्य है। होटल से करीब इतने ही दूर काशी विश्वनाथ मंदिर है। होटल से करीब चार किलोमीटर दूर प्राचीन सुल्टानकेश्वर शिव मंदिर है। जो गंगा नदी के किनारे स्थित है।होटल से मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी माता मंदिर है। होटल से प्रयागराज की सफर कर सकते हैं। इन धार्मिक स्थलों पर जाकर होटल उसी दिन वापस भी आ सकते हैं। होटल आने और यहां से कहीं भी जाने के लिए चौबीस घंटे साधन मिलता है। होटल मालिक राजेश सिंह उर्फ डब्बू ने प्रोफेसर विश्वंभर मिश्र का बुके देकर स्वागत किया।होटल से वाराणसी का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। इस मौके पर डॉक्टर राजेंद्र सिंह पचौरी, कारोबारी संजय सिंह,गोपाल सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह,अजय सिंह, सुहाना होटल संचालक संजय सिंह,विजय सिंह आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

नेशनल न्यूज़

जीएसटी की दरों में कमी से अमेरिकी टैरिफ वार से लड़ने में मिलेगी मदद

केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरों में कमी कर अमेरिकी टैरिफ का तोड़ निकाल लिया है।इससे न केवल भारतीय अर्थव्यवस्था
नेशनल न्यूज़

कफन से जीएसटी कब हटेगा ? कांग्रेस नेता अजय राय बोले, टैक्स सलैब में बदलाव वोट चोरी से ध्यान हटाने का हथकंडा, यूपी में अन्याय-अत्याचार जारी

लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा)