ऊधम सिंह नगर

खटीमा में मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं

खटीमा।(लोक निर्णय) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड व कैंप कार्यालय में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों/समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शिता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है,ताकि लोगों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है,जहाँ प्रशासन की जवाबदेही और संतोषजनक समाधान सबसे महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य,दर्जा मंत्री संतोष गौरव, फरजाना बेगम, अध्यक्ष नगर पंचायत नानकमत्ता प्रेम सिंह टूरना, जिला पंचायत सदस्य भास्कर सम्भल, रमेश चंद्र जोशी,रनदीप पोखरिया,अमित पाण्डे,भवानीभंडारी,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,एएसपी अजय गणपति,वी सी जय किशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार