बच्चे स्कूल में, मां फंदे से लटकी मिली
रुद्रपुर। बच्चे स्कूल गए तो मां का शव फंदे से लटका मिला।
प्रीत विहार सन सिटी कालोनी रुद्रपुर निवासी विनोद कुमार बुधवार को काम पर चला गया था।वह मकानों में पेंटिंग का काम करता है।बच्चे भी स्कूल चले गए थे। स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब बच्चे अपराह्न करीब
डेढ़ बजे घर पहुंचे तो बच्चों की मां यानी विनोद की पत्नी शारदा देवी का शव फंदे से लटका मिला। यह देख बच्चे चीख पुकार करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इस बीच सूचना पर विनोद भी घर पहुंच गया।विनोद पुलिस के सहयोग से फंदे से महिला को उतार कर जिला अस्पताल पहुंचाया।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।




