ऊधम सिंह नगर

त्योहारी सीजन में रुद्रपुरवासी जानें ट्रैफिक प्लानिंग

रुद्रपुर। त्योहारी सीजन में जाम से निजात दिलाने को सोमवार को नगर निगम कार्यालय में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल की अध्यक्षता में पुलिस, यातायात विभाग, सीपीयू, व्यापार मंडल और ठेले-फड़ व्यापारियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान इस बार दीपावली पर मुख्य बाजार में लगने वाले अस्थाई ठेले-फड़ बाजार को गांधी पार्क में स्थानांतरित किया जाएगा। महापौर ने कहा कि बाजार में दुकान लगाने की अनुमति केवल स्थानीय पंजीकृत व्यापारियों को ही दी जाएगी।नगर निगम द्वारा सभी अस्थायी व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। बिना पंजीकरण के दुकान लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हुए उनका सामान जब्त किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के बाद दुकानों का आवंटन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।मुख्य बाजार क्षेत्र में शाम चार से रात आठ बजे तक चारपहिया वाहनों की नो एंट्री लागू की जाएगी। गांधी पार्क में व्यापारियों और आम नागरिकों के लिए वैकल्पिक पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। भीड़भाड़ को नियंत्रित करने और ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए बाजार की सड़कों के दोनों ओर सफेद पट्टी लगाई जाएगी, जिसके बाहर न तो वाहन पार्क किए जा सकेंगे और न ही कोई अतिक्रमण सहन किया जाएगा। संयुक्त टीम मंगलवार शाम को पूरे बाजार क्षेत्र का सर्वे और चिन्हीकरण करेगी। बैठक में सीओ प्रशांत कुमार, यातायात निरीक्षक नरेन्द्र कुमार आर्य, चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी, देवेन्द्र कुमार, देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, मुख्य बाजार के पार्षद चिराग कालड़ा, पारस चुघ, राजेश कामरा, राजेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, संदीप कुमार, मनोज कुमार और प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार