जानें, भाजपा प्रदेश संगठन के विभिन्न पदों पर किसे किसे मिली जिम्मेदारी
रुद्रपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से उत्तराखंड के प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों की 14 सितंबर को घोषणा कर दी गई। यह सूची प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जारी की है।रुचि चौहान भट्ट को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष, महेंद्र सिंह नेगी को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष, नेत्रपाल मौर्य को अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष, बलवीर घुनियाल को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष, डॉक्टर प्रेम सिंह राणा को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष और अनीस गौड़ को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, श्रीपाल राणा, आशा नौटियाल, यतीश्वरानंद, राकेश गिरी, डॉक्टर स्वराज विद्वान,शैलेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, कुंदन परिहार, तरुण बंसल, प्रदेश मंत्री सतीश लखेड़ा, आदित्य चौहान, नलिन भट्ट, दीपिका बोहरा, नेहा जोशी, गुंजन सुखीजा, निर्मल मेहरा और गौरव पांडे बनाए गए। पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष, साकेत अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष, जगमोहन रावत को कार्यालय सचिव, कौस्तुभानंद जोशी को प्रकोष्ठ संयोजक, सचिन अग्रवाल को सह प्रकोष्ठ संयोजक, सुरेश जोशी को मुख्य प्रवक्ता, मनवीर सिंह को मीडिया संयोजक, विनय गोयल, राजेंद्र नेगी, प्रदीप जनौटी और विकास तिवारी को मीडिया सह संयोजक, हिमांशु संगतानी को इंटरनेट मीडिया संयोजक, करुण दत्ता, गौरव सिंह, गंधार अग्रवाल, लाल सिंह कोरंगा को इंटरनेट मीडिया सह संयोजक और प्रवीण लेखवार को प्रदेश आईटी संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।




