जानिए कौन होंगे रुद्रपुर नगर निगम के ब्रांड अंबेसडर


रुद्रपुर: अब रिटायर्ड शिक्षक नगर निगम रुद्रपुर के ब्रांड अम्बेसडर होंगे। यह बात महापौर विकास शर्मा ने साक्षरता दिवस पर नगर निगम में आयोजित सम्मान समारोह में कहीं।कहा कि ‘हमारे शिक्षक, हमारा अभिमान’ में नगर निगम सभागार गौरव और कृतज्ञता की भावना से सराबोर रहा। शर्मा ने शहर के सेवानिवृत्त शिक्षकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही उन्हें नगर निगम का ब्रांड अम्बेसडर घोषित कर उनके अनुभवों को नगर के समग्र विकास में सहभागी बनाने की पहल की। वह आज जिस भी मुकाम पर हैं, उसमें उनके गुरुओं का मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही है। शर्मा ने अपने सात माह के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नगर के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम प्रगति पर है। इस मौके पर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डा. पियूष रंजन, पार्षद राजेश जग्गा के अलावा सेवानिवृत्त शिक्षक राजबहादुर शर्मा, केबी सिंह, देवेन्द्र त्यागी आदि मौजूद थे।