उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा

तराई की स्थापना में राम सुमेर शुक्ल का रहा योगदान:राज्यपाल गंगवार

रुद्रपुर।( लोक निर्णय) तराई के संस्थापक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0प0 राम सुमेर शुक्ल की 112वीं जयंती पर शनिवार को मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर में आयोजित स्मृति समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल झारखण्ड संतोष गंगवार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम सुमेर शुक्ल की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व नमन किया।कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विभिन्न क्षेत्र में विशिष्ट/उत्कृष्ट कार्य करने वाले गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर शिवेंद्र कुमार कश्यप सहित 09 प्रतिभाओं को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसमें स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर नगर निगम के महापौर विकास शर्मा, शिक्षा के क्षेत्र में कुलपति पंत नगर विश्वविद्यालय डॉ एस के कश्यप,वकालत के शेयर में अपर महाधिवक्ता सुनील खेड़ा, चिकित्सा के क्षेत्र डॉ. रणजीत सिंह गिल, व्यवसाय के क्षेत्र में घनश्याम श्यामपुरिया, गौसेवा के क्षेत्र में विराट आर्य, खेल के क्षेत्र में सविता मंडल, सामाजिक सेवा में अमित श्रीवास्तव, पशुपालन और मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में किरन सिंह को सम्मानित किया गया। राज्यपाल संतोष गंगवार ने तराई के संस्थापक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.प. राम सुमेर शुक्ल 112 वीं जयंती पर उनको नमन करते हुए कहा कि तराई को बसाने व व्यवस्थित करने में स्व.प. राम सुमेर शुक्ल का नाम प्रमुख है। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर व तराई से मेरा आत्मीय लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि प. का जीवन त्याग व बलिदान का रहा है,क्षेत्र की स्थापना व विकास में प्रमुख योगदान रहा है।उन्होंने दूरदर्शिता की सोच रखते हुए व्यवस्थित विकास के साथ ही जनसेवा व समाजसेवा का कार्य किया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर का चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ा योगदान रहेगा।कार्यक्रम संयोजक/पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने स्व. प0. राम सुमेर शुक्ल की 112 वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि तराई व पंत नगर विश्वविद्यालय की स्थापना में पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के साथ पंडित राम सुमेर शुक्ल का बड़ा योगदान रहा है।उन्होंने कहा आज तराई व जनपद के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने विकास के महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी लागू कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सपना साकार किया है।समारोह में मेयर विकास शर्मा,दर्जा मंत्री रामपाल सिंह,उत्तम दत्ता,सुरेश कोली,ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल,दिनेश शुक्ला,ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, के के दास,आशीष शुक्ला,मनीष शुक्ला,हिमांशु शुक्ला,कुलपति, पंतनगर विश्वविद्यालय डॉ. एस के कश्यप,प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ सी पी भैसोड़ा, सीएमओ डॉ. एसके गोस्वामी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99