राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई गई कृमिनाशक दवा
रुद्रपुर। (लोक निर्णय) राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर में बुधवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. गोस्वामी द्वारा बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाकर किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पेट के कीड़ों के संक्रमण से मुक्त करना तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है। अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बच्चों को कृमिनाशक दवा के महत्व एवं उसके लाभों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर सीएमओ डॉ एस के गोस्वामी ने बताया कि जनपद के सभी एक वर्ष से उन्नीस वर्ष तक के कुल 603548 बच्चों को जिले भर मे यह कृमिनाशक दवा खिलायी जाएगी। छूटे हुए बच्चों को 25 तारीख को यह दवा खिलाई जाएगी। इस दवा को साल मे दो बार सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बिलकुल निःशुल्क खिलाया जाता है।कार्यक्रम में डीपीएम हिमांशु, डॉ. संदीप, डॉ. हितेश, डॉ. कविता, आमिर, जावेद, पूरनमल, निधि शर्मा , प्रदीप प्रजापति,प्रिंसिपल विमला तिवारी,अध्यापक सविता जीवन राय, बबिता, शिवकांत, विनीता, आकाश, रंजना जोशी एवं क्षेत्रीय आशाएं उपस्थित रहीं।





