ऊधम सिंह नगर शिक्षा

कालेज में जनजातीय गौरव दिवस पर हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों का जमावड़ा

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) एसबीएस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रुद्रपुर में जनजाति गौरव दिवस का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर सर्वजीत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। संयोजक प्रोफेसर आशा राणा ने जनजातीय गौरव दिवस की आवश्यकता और उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए जनजाति अधिकारों,जनजाति महिला सशक्तिकरण ,जनजाति युवा वर्ग पर आधुनिकीकरण का प्रभाव संबंधी व्याख्यान प्रस्तुत किया ।इस कार्यक्रम में तीन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।पोस्टर प्रतियोगिता में इकरा बिपाशा बी ए 5 सेमेस्टर ने प्रथम स्थान,हेमलता एम ए 3 सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान,श्याम सिंह बी ए 5 सेमेस्टर,आरती बी ए 5 सेमेस्टर ने तृतीय स्थान तथा मोनू राजभर एम ए 1 सेमेस्टर ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में टीना दिवाकर एम ए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा ने प्रथम स्थान और नीतू मौर्या एम तृतीय सेमेस्टर की छात्रा ने द्वितीय स्थान तथा तरुण बिष्ट बी ए पंचम सेमेस्टर के छात्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।निबंध प्रतियोगिता मे टीना दिवाकर एम तृतीय सेमेस्टर की छात्रा ने प्रथम स्थान और नीतू मौर्या एम तृतीय सेमेस्टर की छात्रा ने द्वितीय स्थान तथा रूपा बी ए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा ने तृतीय स्थान तथा रजत कुमार बीएस सी प्रथम सेमेस्टर के छात्र ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम का समापन जनजातीय संस्कृति और अधिकारों के संरक्षण की शपथ के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रो० दीपा वर्मा, डॉ०
सुमन कुमार, डॉ आर ए खान, डॉ अजय गिरी आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99