उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा शोध/आविष्कार

राज्यपाल ने पंत विवि का निरीक्षण और प्रदर्शनी का जायजा लिया

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) राज्यपाल डॉ.ढाल सिंह बिसेन ने मंगलवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर के 67वें विश्वविद्यालय स्थापना दिवस पर कृषि विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर जायजा लिया और उसके बाद प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कृषि वैज्ञानिकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।राज्यपाल ने इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम मॉडल,क्रॉप रिसर्च सेंटर,मक्का संकर बीज उत्पादन,मत्स्य बीज हैचरी,डेयरी एवं कुक्कुट फार्म तथा पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय का अवलोकन किया। उन्होंने डेयरी,वर्मी कंपोस्ट,आंवला, सिंघाड़ा,मशरुम यूनिट,एजोला पॉन्ड तथा मक्का बीज की पॉपकॉर्न और स्वीट कॉर्न वैरायटी का अवलोकन करने के साथ-साथ बद्री गाय,साहीवाल गाय,मुर्रा भैंस, कुक्कुट पालन और बकरी पालन आदि पर किए जा रहे शोध कार्यों की जानकारी ली।इससे पहले पंतनगर एयरपोर्ट पर राज्यपाल का सांसद अजय भट्ट, कुलपति डॉ.एसके. कश्यप, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,एसएसपी अजय गणपति ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शोध/आविष्कार

फलों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबंधित पॉलीथिन को बाय बाय करेगा नेचुरल फाइबर बैग

लोक निर्णय, पंतनगर: फलों की गुणवत्ता के साथ उत्पादन बढ़ाया जाए, जिससे किसानों को उनके उत्पाद की बेहतर कीमत मिल
शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और