उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा शोध/आविष्कार

पंत विवि के कुलपति डॉ.शिवर दे को मिलेगा ‘चांसलर ऑफ द ईयर’ अवार्ड

पंतनगर। (लोक निर्णय) गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप को प्रतिष्ठित ‘वाइस चांसलर ऑफ द ईयर-2026’ अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। यह विवि की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।सातवें देहरादून अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव (DISTF-2026) के तहत प्रदान किए जाने वाले इस सम्मान के लिए पंत विवि के कुलपति का चयन विश्वविद्यालय की उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ता है। विशेष बात यह है कि पंत विवि के किसी कुलपति को पहली बार यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलने जा रहा है। कुलपति डॉ. कश्यप का चयन उनके प्रभावी नेतृत्व, उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता और शिक्षण, अधिगम तथा अनुसंधान के क्षेत्र में किए गए नवाचारपूर्ण प्रयासों के आधार पर किया गया है। उन्होंने विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण एवं सशक्त शैक्षणिक वातावरण विकसित करने के साथ-साथ संस्थान के समग्र विकास को नई गति दी है। प्रदेश में नीतिगत पहलों को आगे बढ़ाने और कृषि शिक्षा, अनुसंधान तथा नवाचार को मजबूत करने में उनके योगदान को भी निर्णायक माना गया है।यह प्रतिष्ठित अवार्ड 21 नवंबर को देहरादून स्थित उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) परिसर के विज्ञान धाम भवन में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। महोत्सव का संयुक्त आयोजन उत्तराखंड सरकार, यूकॉस्ट, ओएनजीसी तथा सोसाइटी फॉर रिसर्च एंड डेवलपमेंट इन साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एग्रीकल्चर (SRADASTA) की ओर से किया जा रहा है। डॉ. कश्यप के चयन की घोषणा होते ही पंत विवि में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों, वैज्ञानिकों और कर्मचारियों ने इसे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान उपलब्धियों और संस्थागत प्रगति की राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण मान्यता बताया है। विश्वविद्यालय परिवार ने इस सम्मान को पंत विवि की प्रतिष्ठा और गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला ऐतिहासिक अवसर करार दिया है। राज्य, देश और पंत विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने के कुलपति डॉ.शिवेंद्र कश्यप के विजन की लोग तारीफ कर रहे हैं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शोध/आविष्कार

फलों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबंधित पॉलीथिन को बाय बाय करेगा नेचुरल फाइबर बैग

लोक निर्णय, पंतनगर: फलों की गुणवत्ता के साथ उत्पादन बढ़ाया जाए, जिससे किसानों को उनके उत्पाद की बेहतर कीमत मिल
शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और