उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

मुख्यमंत्री ने छठ घाट पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

खटीमा । (लोक निर्णय)लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर सोमवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेलाघाट स्थित शारदा नदी के बाइस पुल छठ घाट पर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छठी मइया से प्रदेश की समस्त जनता के जीवन में सुख,शांति,समृद्धि और आरोग्यता की कामना की।मुख्यमंत्री धामी ने छठ व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर उन्हें छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि बचपन से ही वह खटीमा में छठ पर्व के आयोजनों में शामिल होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व महिलाओं की कठिन तपस्या, आस्था, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। यह पर्व परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना के साथ मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि खटीमा एक लघु भारत की तरह है, जहां अलग-अलग समाज और समुदाय के लोग सभी त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाते हैं। गृह क्षेत्र होने के कारण उनका प्रयास रहता है कि वह यहां आयोजित होने वाले प्रमुख पर्वों और धार्मिक आयोजनों में लोगों के बीच मौजूद रहें।मुख्यमंत्री के छठ घाट पहुंचने पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भी खुशी जाहिर की। पूजा-अर्चना और सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही घाट पर छठ महापर्व का पारंपरिक रूप से समापन हुआ।इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,एसएसपी अजय गणपति,मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी आदि मौजूद थे।

जिला सूचना अधिकारी,
उधम सिंह नगर।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार