आइपीएस एमके मिश्रा ने अपनी धर्मपत्नी आइपीएस श्वेता संग उगते सूर्य को दिया अर्घ्य
देहरादून। (लोक निर्णय) उत्तराखंड में 36 घंटे निर्जला व्रत के बाद व्रती महिलाओं और पुरुषों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। उत्तराखंड पुलिस में पुलिस अधीक्षक (अभिसूचना) मणिकांत मिश्रा ने अपनी धर्मपत्नी टिहरी गढ़वाल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के साथ सोमवार को अपने आवास पर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूरे श्रद्धाभाव और उल्लास के साथ मनाया गया। इस कठिन व्रत में व्रती महिलाओं और पुरुषों ने महापर्व के तीसरे दिन रविवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और लोककल्याण की कामना की। रविवार शाम और सोमवार सुबह घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, छठी मैया के गीतों से गूंजता वातावरण और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।छठी मैया के पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व अनुशासन, पवित्रता, प्रकृति और सूर्य उपासना का संदेश दिया और इसी के साथ छठ महापर्व के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गया।





