उत्तराखंड

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण

हरिद्वार।(लोक निर्णय)आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगमता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।मंडलायुक्त ने सबसे पहले अटल बिहारी बाजपेयी राज्य अतिथि गृह, हरिद्वार में चल रहे अनुरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ मेला शुरू होने से पहले अतिथि गृह को पूरी तरह सुव्यवस्थित एवं सुसज्जित कर लिया जाए, ताकि मेले के दौरान यहां आने वाले अतिथियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहें। उन्होंने भगत सिंह चौक क्षेत्र में निर्माणाधीन फुटपाथ का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने के साथ ही पैदल यात्रियों की सुगम एवं सुरक्षित आवाजाही के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मंडलायुक्त ने इसके बाद अमरापुर घाट एवं नगर निगम घाट पर चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुंभ क्षेत्र में घाटों के नवनिर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। गंगा नहर की क्लोजर अवधि के दौरान घाटों के जलमग्न रहने वाले हिस्सों के निर्माण एवं मरम्मत के कार्य पूरे किए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने शेष निर्माण कार्यों के साथ ही घाटों की साज-सज्जा एवं सौंदर्यीकरण के कार्य भी अविलंब पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों को अमरापुर घाट के निकट कांवड़ पटरी से सटे हरित क्षेत्र की रेलिंग की पेंटिंग कराने तथा पूरे क्षेत्र को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। साथ ही सीवर लाइन के लिए निर्मित पुल का रंग-रोगन कराने को भी कहा।मंडलायुक्त ने बैरागी कैंप, दक्षद्वीप, सतीद्वीप एवं गौरीशंकर क्षेत्र में कुंभ शिविरों की स्थापना के लिए संचालित अस्थाई कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इन क्षेत्रों में सड़कों, पार्किंग, अस्थाई पुलों, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ के लिए निर्माण कार्यों एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूरी होना आवश्यक है। इसके लिए सभी कार्य समानांतर रूप से संचालित किए जाएं, ताकि किसी एक कार्य में देरी का असर अन्य व्यवस्थाओं पर न पड़े। इसके बाद डाम कोठी में आयोजित समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने सड़कों एवं पुलों के निर्माण, पेयजल और विद्युत आपूर्ति सहित कुंभ मेले से संबंधित विभिन्न निर्माण कार्यों एवं तैयारियों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से पुलों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए सभी सेक्टरों में संचालित अस्थाई कार्यों की प्रभावी निगरानी के लिए अलग से अधिकारियों की तैनाती करने को कहा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर