डीएम ने टीडीसी की समीक्षा की
रुद्रपुर। (लोक निर्णय)जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सोमवार को कैंप कार्यालय में उत्तराखण्ड बीज एवं तराई विकास निगम की बैठक लेकर कहा कि टीडीसी व राष्ट्रीय बीज निगम के मध्य आपसी सहयोग से दोनों संस्थाओं का लाभ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थाएं दीर्घकालिन व्यवसाय की दृष्टि से कार्य करें ताकि दोनों सेसंस्थाएं लाभान्वित हो सकें।जिलाधिकारी ने टीडीसी के विकास कार्यों की भी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। टीडीसी भवन निर्माण (कार्यालय) की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यालय को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मॉडल कार्यालय के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भवन के प्रारूप में आगंतुकों के लिए प्रतीक्षालय,अधिकारियों व कर्मचारियों के कक्ष तथा अन्य सभी आवश्यक आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने और तय समयसीमा के भीतर कार्यों को तेजी से पूरा करने के भी निर्देश दिए।बैठक में निदेशक अंकुर पपनेजा, डॉ. अमित भटनागर, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीकेएस. यादव, पंकज कुमार शुक्ला, डॉ. दीपक पांडे, जीसी. तिवारी, नकुल जोशी आदि मौजूद थे।





