ऊधम सिंह नगर

दीपावली पर बाजार में नहीं लगेगा जाम, पार्किंग के लिए सड़क किनारे बनेगी व्यवस्था: महापौर

रुद्रपुर।( लोक निर्णय)दीपावली के त्योहार पर बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को जाम और पार्किंग की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महापौर विकास शर्मा ने गुरुवार को गुरुवार को नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ त्रिशूल चौक से डीडी चौक तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण एवं नाला निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़ी फल एवं अन्य सामान की ठेलियां देखकर महापौर ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को सड़क किनारे जमा मिट्टी और निर्माण सामग्री हटाकर तत्काल सफाई कराने तथा ठेलियों को निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित रूप से लगवाने के निर्देश दिए।महापौर ने कहा कि त्योहार के दौरान व्यापारियों और आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी नहीं होनी चाहिए। सड़क निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, ऐसे में अतिक्रमण अथवा अव्यवस्थित कारोबार के कारण नई सड़कों को नुकसान पहुंचाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। त्रिशूल चौक से डीडी चौक तक सड़क निर्माण का काफी काम पूरा हो चुका है। सड़क किनारे जमा मिट्टी हटाकर क्षेत्र को साफ करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद यहां पार्किंग की व्यवस्था विकसित की जाएगी, जिससे त्रिशूल चौक से वेंडिंग जोन तक लोगों को अपने वाहन खड़े करने के लिए पर्याप्त स्थान मिल सकेगा।उन्होंने बताया कि गांधी पार्क के समीप निर्माणाधीन सड़क के पास भी पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इन व्यवस्थाओं से दीपावली के दौरान बाजार में वाहनों का दबाव कम करने और जाम की समस्या से राहत दिलाने में मदद मिलेगी। महापौर ने स्पष्ट किया कि सड़कों पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि ठेली का स्वरूप ठेली जैसा ही रहना चाहिए, उसे सड़क पर शोरूम की तरह फैलाकर नहीं चलाया जा सकता। नई बनी या निर्माणाधीन सड़कों को खोदने और क्षति पहुंचाने से सरकारी धन की बर्बादी होती है। नगर निगम की ओर से जहां स्थान निर्धारित किया जाएगा, वहीं ठेली लगानी होगी। जो लोग व्यवस्था बनाने में सहयोग करेंगे, नगर निगम भी उनके हितों का ध्यान रखेगा। इस दौरान नामित पार्षद राजन राठौर, वार्ड संख्या 40 के पार्षद बीनू, वार्ड संख्या 1 के पार्षद पवन राणा, वार्ड संख्या 35 के पार्षद इंद्रजीत, पार्षद संघ के अध्यक्ष राजेश जग्गा, नगर निगम के जेई शुभम चौहान, गौरव जुयाल, आशीष यादव तथा समाजसेवी गुरमीत सिंह आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार