छात्रों से छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपित गिरफ्तार
दिनेशपुर। (लोक निर्णय)शिक्षण संस्थान की छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील टिप्पणी, छेड़छाड़ एवं जान से मारने की धमकी देने वाले विशेष समुदाय के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें नेपाल भागने का प्रयास कर रहा मुख्य आरोपित बनबसा से गिरफ्तार हुआ है। 23 अक्कोटूबर थाना दिनेशपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान की छात्राओं के साथ छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दिए जाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी पन्तनगर के पर्यवेक्षण में थाना दिनेशपुर पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया। मामले में अभियोग पंजीकृत कर महिला पुलिस अधिकारी द्वारा विवेचना प्रारम्भ की। पुलिस ने शिक्षण संस्थान एवं पीड़ित छात्राओं से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए। प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि आरोपित मोहम्मद बिलाल, जो संबंधित शिक्षण संस्थान का विद्यार्थी है, ने संस्थान में अध्ययनरत छह छात्राओं की निजी जानकारी, जिसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर एवं फोटोग्राफ आदि शामिल थे, अपने साथी अनस के साथ साझा की। जांच में आरोपितों पर छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां करने, छेड़छाड़, गाली-गलौज तथा गला काटने एवं तेजाब फेंकने जैसी गंभीर धमकियां देने के आरोप सामने आए। शिकायत किए जाने पर भी छात्राओं को जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात प्रकाश में आई है। मुख्य आरोपित अनस के विरुद्ध शिकायत की जानकारी मिलने के बाद उसके फरार होने का प्रयास किए जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने नेपाल सीमा के निकट बनबसा क्षेत्र से आरोपित अनस को गिरफ्तार कर लिया। मामले में दूसरे आरोपित मोहम्मद बिलाल को भी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपित उत्तर प्रदेश के रामपुर एवं गाजियाबाद जनपद के निवासी बताए गए हैं।एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मोबाइल फोन में उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों, छात्राओं की निजी जानकारी के आदान-प्रदान तथा आरोपितों के संपर्क सूत्रों की जांच की जा रही है। आरोपियों की पूर्व गतिविधियों एवं अन्य संभावित संलिप्तताओं के संबंध में भी गहन छानबीन की जा रही है।पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि छात्राओं की निजी जानकारी किस प्रकार एकत्र की गई, उसका किस उद्देश्य से उपयोग किया गया तथा क्या इस प्रकरण में अन्य व्यक्ति भी संलिप्त हैं पुलिस मामले के प्रत्येक पहलू की निष्पक्ष एवं गहन विवेचना कर रही है। छात्राओं की सुरक्षा, उनकी निजता एवं सम्मान की रक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधि, छेड़छाड़, धमकी अथवा उत्पीड़न की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।आरोपित अनस पुत्र मोहम्मद मोबिन गली नंबर 08 थाना बिसरक उत्तर प्रदेश और मोहम्मद बिलाल पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी ग्राम खेमपुर जिला अजीमनगर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।




