ऊधम सिंह नगर

नीलकंठ धाम का नवरात्र उत्सव रविवार से शुरू

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)गंगापुर रोड स्थित नीलकंठ धाम की ओर से नवरात्र के अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मां भगवती की भव्य चौकियों का आयोजन किया जाएगा। धाम के महंत एवं महापौर विकास शर्मा के सानिध्य में आयोजित होने वाली इन चौकियों में श्रद्धालु मां भगवती का गुणगान कर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे।माता की चौकियों की शुरुआत रविवार शाम दक्ष चौक स्थित कल्याण डेयरी पर सुदर्शन नारंग के यहां से होगी। प्रथम नवरात्र पर आयोजित होने वाली इस भव्य चौकी में देर रात तक मां भगवती का गुणगान किया जाएगा। इसके बाद नवरात्र के दौरान शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में माता की चौकियां आयोजित होंगी। धाम के प्रतिनिधियों ने बताया कि नवरात्र उत्सव के अंतर्गत सभी कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न कराए जाएंगे।12 अक्टूबर को पांच मंदिर, 13 को नीलकंठ मंदिर, 14 को वैष्णो देवी मंदिर, गांधी कॉलोनी,
15 को भूरारानी, 16 को वसुंधरा फेस-2, 17 को कौशल्या ग्रीन, बगवाड़ा, 18 को महापौर विकास शर्मा, नंद विहार स्थित आवास और
19 अक्टूबर को नीलकंठ धाम में हवन-भंडारा किया जाएगा। 20 अक्टूबर को नंद विहार स्थित रामथमन मंदिर के वार्षिक उत्सव में श्री बालाजी महाराज का भव्य दरबार सजाया जाएगा और भंडारे का आयोजन होगा। महापौर विकास शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं से माता की चौकियों में पहुंचकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करने और धार्मिक आयोजनों में सहभागी बनकर पुण्यलाभ अर्जित करने का आह्वान किया है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार