अध्यात्म ऊधम सिंह नगर

भूतबंगला रामलीला में विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया प्रभु श्री राम की भव्य रामलीला का शुभारम्भ

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)भूतबंगला रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला मैदान में आयोजित मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की भव्य रामलीला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया विधायक ने प्रभु श्री राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया तथा प्रथम दिन गणेश आराधना कर प्रभु श्री राम से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। अरोरा ने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र में इन दिनों जगह-जगह प्रभु श्री राम की रामलीलाओं का भव्य मंचन किया जा रहा है। उन्हें भी विभिन्न रामलीला आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिल रहा है। जिस भव्यता, श्रद्धा और उत्साह के साथ रामलीलाओं का आयोजन हो रहा है, वह प्रत्येक व्यक्ति के मन में प्रभु श्री राम के प्रति प्रेम, आस्था और समर्पण को दर्शाता है।विधायक ने कहा कि रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपरा और आदर्श जीवन मूल्यों का प्रतीक है। प्रभु श्री राम का जीवन हमें मर्यादा, सत्य, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रामलीला के माध्यम से नई पीढ़ी को प्रभु श्री राम के आदर्शों और उनके जीवन प्रसंगों से परिचित होने का अवसर मिलता है।विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता संतोष पाल, अनमोल विर्क एवं मोहित चड्ढा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरु मां इंटरप्राइजेज के स्वामी रमेश ढींगरा ने की। इस मौके पर मंडल के सदस्यगण में विष्णुदत्त, बाबू शुक्ला, सुशील आचार्य, धर्मदास पाल, जितेन्द्र पाल, मुकेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र चन्द्रा, निखिल भटनागर, रवि भारती, राहुल मिश्रा, अजय गुप्ता, हरकेश, इकबाल सिंह, नवीन सिंह , हरपाल सिंह, अंकित चन्द्रा, परमेश कोहली, नन्द किशोर गुप्ता, तड़की गुप्ता, विनय कुमार शर्मा (सोनू शर्मा), अशोक गुप्ता, श्याम पाल, रविन्द्र पाल, डॉ. गौतम मंडल, बंटी गंगवार एवं छोटे लाल श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार