उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेल

विवि की क्रॉस कंट्री रेस में आर्यन और ज्योति सबसे तेज लगाए दौड़

पंतनगर। (लोक निर्णय) गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा अनुभाग की ओर से रविवार को सत्र 2026-27 की पुरुष एवं महिला क्रॉस कंट्री रेस का अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. विपिन चंद्र ध्यानी ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के 125 और महिला वर्ग के 186 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में टैगोर भवन के आर्यन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि इसी भवन के गौरव पलाड़िया द्वितीय और अभिषेक यादव तृतीय स्थान पर रहे। नेहरू भवन के शैर्या बनगारी चौथे, टैगोर भवन के प्रिन्स पांचवें तथा पटेल भवन के करन सिंह रावत छठे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में मंदाकिनी भवन की ज्योति ने प्रथम स्थान हासिल किया। अम्बेडकर भवन की ऋद्धि नगरकोटी द्वितीय और कस्तूरबा भवन की लावण्या जोशी तृतीय स्थान पर रहीं। कस्तूरबा भवन की दीक्षा अधिकारी चौथे, सरोजनी भवन की महक रावत पांचवें तथा आचार्या भवन की नंदिनी चौहान छठे स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवेन्द्र कश्यप ने क्रॉस कंट्री रेस के विजेताओं के साथ विश्वविद्यालय की ओपन टेबल टेनिस, टेनिस एवं स्क्वैश चैंपियनशिप के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कुलपति ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा क्रॉस कंट्री रेस में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए उनकी सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।ओपन टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026-27 पुरुष एकल वर्ग में वी.एस. भवन के प्रथम एरोरा विजेता और पटेल भवन के वेदान्त कुमार शर्मा उपविजेता रहे। पुरुष युगल वर्ग में प्रथम एरोरा और वेदान्त कुमार शर्मा की जोड़ी विजेता रही, जबकि सी.बी. प्रथम के ऋषभ गोस्वामी और शिवा वर्मा की जोड़ी उपविजेता रही। ओपन टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026-27 महिला एकल वर्ग में मंदाकिनी भवन की कनिष्का बुधलाकोटी और प्राची बिष्ट को क्रमशः विजेता एवं उपविजेता के रूप में सम्मानित किया गया। महिला युगल वर्ग में मंदाकिनी भवन की कनिष्का बुधलाकोटी और प्राची बिष्ट की जोड़ी विजेता रही, जबकि मंदाकिनी भवन की काव्या पांडेय एवं पायल गुसांई की जोड़ी उपविजेता रही। ओपन टेनिस पुरुष एकल वर्ग में एस.जे. भवन के आयुष जोशी विजेता और वीएस. भवन के जय कुमार उपविजेता रहे। पुरुष युगल वर्ग में आयुष जोशी और अभिषेक भारद्वाज की जोड़ी विजेता, जबकि आदित्य खंडूरी और आदित्या कुमार सिंह की जोड़ी उपविजेता रही। ओपन स्क्वैश पुरुष वर्ग में नेहरू भवन के मोहम्मद राशिद विजेता तथा देवाशीष नाथ महंत उपविजेता रहे।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, छात्रावासों के अभिरक्षक एवं अभिरक्षिकाएं तथा शारीरिक शिक्षा अनुभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का आयोजन अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. विपिन चंद्र ध्यानी के मार्गदर्शन में शारीरिक शिक्षा अनुभाग के प्रभारी अधिकारी डॉ. जीएस. बोहरा और सह-निदेशक डॉ. पूनम त्यागी ने सफलतापूर्वक कराया। आयोजन को सफल बनाने में विश्वविद्यालय चिकित्सालय, उद्यान अनुभाग, विद्युत विभाग, सुरक्षा विभाग तथा शारीरिक शिक्षा अनुभाग के कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार