उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी

ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : बेहड़

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)किच्छा विधानसभा क्षेत्र के विधायक तिलक राज बेहड़ ने 9 अक्टूबर को हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान पर गहरी चिंता जताई।साथ ही राज्य सरकार से प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की महीनों की मेहनत और खेती पर लगाई गई पूंजी बर्बाद होने की आशंका है। ऐसे समय में सरकार को किसानों के साथ खड़े होकर उन्हें तत्काल आर्थिक राहत प्रदान करनी चाहिए।विधायक बेहड़ ने कहा कि ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों के माध्यम से सर्वे कराया जाए। प्रत्येक प्रभावित किसान की फसल को हुए वास्तविक नुकसान का निष्पक्ष आकलन किया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान सरकारी सहायता से वंचित न रहे। उन्होंने सरकार से यह भी मांग की कि सरकार द्वारा तत्काल कैबिनेट की बैठक बुलाकर पूर्व में निर्धारित मुआवजे की दरों में तत्काल संशोधन किया जाए और वर्तमान परिस्थितियों एवं खेती की बढ़ती लागत को ध्यान में रखते हुए किसानों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए।बेहड़ ने कहा कि जुताई से लेकर बुवाई और फसल की देखभाल तक किसान को प्रति एकड़ लगभग 25 हजार से 30 हजार रुपये का खर्च करना पड़ आता है। इसके अतिरिक्त कटाई, ढुलाई तथा अन्य खर्च भी किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ाते हैं। सरकार द्वारा कृषि लागत के आकलन में प्रति एकड़ लगभग 60 हजार से 65 हजार किसान को प्राप्त होता है । ऐसे में यदि प्राकृतिक आपदा के कारण फसल बर्बाद हो जाती है, तो किसान को होने वाला नुकसान केवल उसकी फसल तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसकी पूरी मेहनत, पूंजी और आगामी खेती की तैयारी भी प्रभावित होती है।बेहड़ ने मांग की कि ओलावृष्टि से जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, उनका कृषि ऋण तत्काल माफ किया जाए। साथ ही, आगामी रबी की फसल की बुवाई के लिए प्रभावित किसानों को बीज और खाद निःशुल्क उपलब्ध कराई जाए, ताकि आर्थिक संकट के बावजूद वे समय पर अपनी अगली फसल की बुवाई कर सकें। उन्होंने कहा कि खेती करना आज किसानों के लिए लगातार महंगा होता जा रहा है। धान की फसल तैयार करने के लिए किसान को खेत की जुताई, जमीन की तैयारी, बीज, बुवाई, खाद, कीटनाशक दवाइयों, सिंचाई, डीजल, मजदूरी, निराई-गुड़ाई और फसल की देखभाल सहित अनेक कार्यों पर पैसा खर्च करना पड़ता है। इसके बाद भी प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल सुरक्षित रहने की कोई गारंटी नहीं होती। किसान अपनी जमा-पूंजी लगाने के साथ-साथ बैंकों, सहकारी समितियों और अन्य स्रोतों से कर्ज लेकर खेती करता है। यदि फसल खराब हो जाती है, तो उसकी पूरी आर्थिक व्यवस्था चरमरा जाती है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार