बाइक सवार युवकों ने संदीप को मारी गोली,मौत
रुद्रपुर। लोक निर्णय।उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के डिबडिबा क्षेत्र में गुरुवार सुबह बाइक सवार तीन युवकों ने कार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।28 वर्षीय संदीप चौहान उर्फ सन्नी उर्फ सनिया पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम मोहम्मदगंज, थाना मीरगंज, बरेली वर्तमान में सुभाषनगर डिबडिबा, थाना बिलासपुर, रामपुर में रह रहा था।
बताया जा रहा है कि संदीप गुरुवार सुबह कार से डिबडिबा क्षेत्र में कहीं जा रहा था। इसी दौरान वह शराब की भट्ठी के पास कार से उतर गया। तभी बाइक सवार तीन युवकों ने संदीप पर फायरिंग कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची बिलासपुर कोतवाली पुलिस ने घायल संदीप को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी ली।पुलिस घटना के खुलासा करने के लिए जुट गई है।बताया जाता है कि संदीप पर विभिन्न मामलों में कई मुकदमें दर्ज हैं।





