ऊधम सिंह नगर

गाजे-बाजे और आतिशबाजी के बीच निकली महावीर ध्वज यात्रा,

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) नगर की प्रमुख, प्राचीन एवं ऐतिहासिक बस स्टैंड वाली श्री रामलीला के मंचन के निमित्त महावीर ध्वज यात्रा, ध्वज पूजन एवं ध्वज स्थापना का कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित ध्वज यात्रा में गाजे-बाजे, पटाखों की गूंज और युवाओं के उत्साह ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया।श्री लक्ष्मी नारायण पांच मंदिर से प्रारंभ हुई यात्रा में इस वर्ष रामचंद्र का किरदार निभा रहे मनोज अरोरा तथा वीर बजरंगबली हनुमान जी का किरदार निभा रहे रामभक्त सुशील गाबा महावीर ध्वज लेकर चल रहे थे। उनके साथ ही रामलीला कमेटी, राम नाटक क्लब एवं सनातन धर्म युवा मंच के सदस्य, कलाकार, युवाओं की टोली और श्रद्धालु उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। गाजे-बाजे की धुनों पर युवाओं की टोली अपनी खुशियाँ व्यक्त कर रही थी। यात्रा के दौरान पटाखों और आतिशबाजी के साथ रामलीला के शुभारंभ का उत्साह दिखाई दिया।पूजा भी की गई।श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज गाबा ने कहा कि महावीर अर्थात बजरंगबली, प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हैं। ध्वज स्थापना करके उनसे रामलीला में कृपा और संरक्षण की प्रार्थना की जाती है। मान्यता है कि हनुमान जी की कृपा से भय और बाधाएँ दूर होती हैं. यह ध्वज कलाकारों और आयोजकों को हनुमान जी जैसी भक्ति, विनम्रता और रामकार्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। इस दौरान श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज गाबा, महामंत्री एवं संचालक सुशील गाबा, कोषाध्यक्ष सीए अमित गंभीर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, विजय अरोरा, हरीश अरोरा, महावीर आजाद, सचिव अमित अरोरा बोबी, राकेश सुखीजा, अशोक गुम्बर, डायरेक्टर सुभाष खंडेलवाल, संदीप धीर, ओम प्रकाश अरोरा, अमित चावला, आशीष मिड्ढा, विजय विरमानी, जगदीश टंडन, रघुवीर अरोरा, राज घई, चन्द्र सचदेवा, रवि पूंशी बिट्टू ग्रोवर, रवि बठला,
श्री रामनाटक क्लब के अध्यक्ष विशाल भुड्डी, महामंत्री गौरव तनेजा, कोषाध्यक्ष सचिन मुंजाल , संरक्षक मोहन लाल गुड्डी, सरपरस्त हरीश सुखीजा, प्रेम खुराना, राम कृष्ण कन्नौजिया, संजीव आनन्द, गुरशरण बब्बर शरणी, निर्देशक (डायरेक्टर) आशीष ग्रोवर आशू, गौरव राज बेहड़, मनोज मुंजाल, अनिल तनेजा, सचिव राजकुमार कक्कड़ एवं रमन अरोरा, मनोज अरोरा, नरेश छाबडा आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार