उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर कारोबार खेती/किसानी शोध/आविष्कार स्वास्थ्य

किसान मेले में विधायक बंशीधर ने देखी कृषि तकनीकों एवं मूल्यवर्धित उत्पादों की प्रदर्शनी


पंतनगर। (लोक निर्णय) गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित 120वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के तीसरे दिन सोमवार को कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बंशीधर भगत ने विभिन्न स्टालों का भ्रमण किया। विश्वविद्यालय के कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने उन्हें कृषि क्षेत्र में विकसित तकनीकों, नवाचारों तथा स्थानीय उत्पादों की जानकारी दी।विधायक ने ‘स्मार्ट खेती, स्वस्थ धरती एवं समृद्ध किसान’ तथा महिला सशक्तिकरण की थीम पर आधारित कृषि विज्ञान केन्द्रों के संयुक्त स्टाल का अवलोकन किया। यहां प्राकृतिक खेती, मोटे अनाज, स्थानीय दालें, सब्जियां एवं फल, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन तथा विभिन्न मूल्यवर्धित कृषि उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इनमें शहद, आंवला से तैयार मुरब्बा एवं अन्य उत्पाद, विभिन्न प्रकार की जेली एवं जैम, मंडुवा से बने खाद्य पदार्थ तथा स्थानीय फलों एवं सब्जियों से तैयार प्रसंस्कृत उत्पाद प्रमुख रहे। उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों के लिए विकसित कृषि तकनीकों के स्टाल का भी अवलोकन किया। उत्तराखण्ड के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार विभिन्न स्थानीय उत्पादों के साथ बांस से निर्मित उपयोगी एवं सजावटी उत्पादों का प्रदर्शन भी किया गया। विधायक ने इन उत्पादों के माध्यम से स्थानीय संसाधनों के उपयोग, महिला उद्यमिता, स्वरोजगार और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने की संभावनाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही पारंपरिक ऐपण कला एवं मोमबत्ती निर्माण का प्रदर्शन भी आकर्षण का केन्द्र रहा। मेले में विधायक ने ट्रैक्टर, कृषि यंत्र, जेसीबी, कृषि रसायन एवं अन्य आधुनिक कृषि उपकरणों का भी अवलोकन किया तथा उनकी उपयोगिता की जानकारी ली। कुलपति डा.शिवेंद्र कुमार कश्यप ने बताया कि किसान मेले के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के साथ प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, स्थानीय संसाधनों के उपयोग, महिला उद्यमिता एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।मेले का भ्रमण करने के उपरांत विगत 30 वर्षों से अनवरत किसान मेले में प्रतिभाग कर रहे बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी श्री विजय कुमार पाण्डेय, जो ‘आलू पाण्डेय’ के नाम से लोकप्रिय हैं, सहित आधा दर्जन से अधिक वरिष्ठ कृषकों ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बंशीधर भगत एवं विष्वविद्यालय के कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप से मुलाकात की। इस दौरान कृषकों ने विश्वविद्यालय एवं किसान मेले से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें गुणवत्तायुक्त बीजों के साथ-साथ विश्वविद्यालय द्वारा कृषि की विभिन्न उन्नत तकनीकों की जानकारी भी प्राप्त हुई, जिसका वे अपने खेतों में उपयोग कर रहे हैं। कृषकों के अनुभव सुनकर भगत ने प्रसन्नता व्यक्त की और विश्वविद्यालय द्वारा किसानों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसान मेला किसानों को नई कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों और कृषि से जुड़े नवाचारों की जानकारी प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर कुलपति द्वारा वरिष्ठ कृषकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। श्री विजय कुमार पाण्डेय और अन्य वरिष्ठ कृषकों ने बताया कि पंतनगर का किसान मेला अपने में बिल्कुल भिन्न है और किसानों को जो यहां मिलता है वह कहीं नहीं मिलता। आज मेले में कृषकों की भीड़ इसकी लोकप्रियता को इंगित कर रही है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शोध/आविष्कार

फलों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबंधित पॉलीथिन को बाय बाय करेगा नेचुरल फाइबर बैग

लोक निर्णय, पंतनगर: फलों की गुणवत्ता के साथ उत्पादन बढ़ाया जाए, जिससे किसानों को उनके उत्पाद की बेहतर कीमत मिल
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99