उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

कैबिनेट बैठक के लिए तैयारियां गतिमान, उत्तराखंडी लोक-शैली से भव्य रूप में की जा रही सजावट

चंपावत । (लोक निर्णय)जनपद चंपावत में पहली बार आयोजित होने जा रही राज्य मंत्रिमंडल की बैठक (कैबिनेट बैठक) के लिए प्रशासनिक तैयारियां गतिमान हैं। इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन चंपावत द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मुस्तैद की जा रही हैं।
आयोजन स्थल NHPC परिसर भवन बनबसा एवं अन्य स्थलों को विशेष रूप से उत्तराखंड की पारंपरिक और समृद्ध लोक-संस्कृति की थीम पर सजाया गया है।भवन की दीवारों और प्रांगण में उकेरी गई ऐंपण कला राज्य की सांस्कृतिक धरोहर की एक जीवंत झलक प्रस्तुत कर रही हैं, जो यहां आने वाले सभी अतिथियों और वरिष्ठ महानुभावों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।मुख्य बैठक स्थल से लेकर अतिथियों के प्रवास, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए अधिकारियों द्वारा लगातार समीक्षा कर शेष बचे कार्यों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है।

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार