उत्तराखंड कारोबार

स्वरोजगार ने बदली प्रशांत की आर्थिकी जिंदगी

चम्पावत । जनपद चम्पावत की शांत वादियों में आत्मनिर्भरता की एक नई कहानी आकार ले रही है। युवा उद्यमी प्रशांत सेठी, जिन्होंने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से अपने सपनों को साकार करते हुए सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ है।प्रशांत के मन में हमेशा कुछ नया और अपना करने का जुनून था, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण वे उचित अवसर की तलाश में थे। इसी दौरान उन्हें राज्य सरकार की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी मिली, जिसने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी।योजना के अंतर्गत उन्हें 2.50 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ, जिसके माध्यम से उन्होंने चम्पावत में स्टेशनरी एवं ऑनलाइन सेवाओं से संबंधित अपना केंद्र स्थापित किया।आज उनका यह केंद्र क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र बन चुका है, जहां विभिन्न ऑनलाइन आवेदन, प्रमाण पत्र निर्माण और स्टेशनरी सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है। अपने परिश्रम, लगन और कुशल प्रबंधन के बल पर प्रशांत ने अपने छोटे से प्रयास को एक सफल व्यवसाय में परिवर्तित कर दिया है। वर्तमान में वे प्रतिमाह 20 से 25 हजार रुपये की सम्मानजनक आय अर्जित कर रहे हैं, जिससे उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

कारोबार

राष्ट्रपति भवन ऐसे महकेगा तराई के ‘फुलवारी’ समूह के हुनर की खुशबू

लोक निर्णय, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर: नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान तराई के फुलवारी समूह के हुनर
उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व