ऊधम सिंह नगर

सीएमओ बोले: कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं


रुद्रपुर। (लोक निर्णय) मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, ऊधम सिंह नगर में प्रतिरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में जनपद में टीकाकरण की भौतिक प्रगति की समीक्षा बैठकों के दौरान यू-विन पोर्टल पर ऑनलाइन एंट्री, एचपीवी. टीकाकरण एवं नियमित टीकाकरण में न्यूनतम प्रगति पाए जाने तथा ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधकों द्वारा प्रशिक्षण न होने से आ रही कठिनाइयों के दृष्टिगत यह कार्यशाला में जनपद के समस्त विकास खण्डों के ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक (BPM), डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) एवं हॉस्पिटल मैनेजर ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में यू-विन पोर्टल पर शत-प्रतिशत ऑनलाइन एंट्री, एच.पी.वी. टीकाकरण एवं नियमित टीकाकरण की अद्यतन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।र मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. के. गोस्वामी ने सभी ब्लॉक अपने-अपने क्षेत्र में यू-विन पोर्टल पर लंबित एंट्रियों को तीन दिन में शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करने,टिक के स्थान पर टीकाकरण की वास्तविक तिथि अंकित की जाए ताकि FIC कवरेज में वृद्धि करने,14-15 वर्ष की पात्र किशोरियों का एच.पी.वी. टीकाकरण शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने,नियमित टीकाकरण में कोई भी बच्चा छूटने न पाए, इसके लिए ड्यू लिस्ट का नियमित अनुश्रवण करने की हिदायत दी। साथ ही उन्होंने कहा कि टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    locnirnay@gmail.com

    locnirnay@gmail.com

    About Author

    You may also like

    ऊधम सिंह नगर

    यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

    लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
    ऊधम सिंह नगर

    जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

    लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार