ऊधम सिंह नगर

सीडीओ ने की ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा

रुद्रपुर । (लोक निर्णय) ऊधम सिंह नगर के विकास भवन सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शशानी नए ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की समीक्षा की। ग्राम्य विकास विभाग, ग्रामोत्थान (REAP) परियोजना, मनरेगा (G RAM G), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) तथा सांसद निधि के अंतर्गत संचालित कार्यों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत संचालित गतिविधियों, प्रगति, लाभार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे सहयोग तथा योजनाओं के प्रभाव की जानकारी लेते हुए कार्यों में निरंतरता एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र परिवारों, स्वयं सहायता समूहों, सामुदायिक संगठनों एवं ग्रामीण उद्यमियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।ग्रामोत्थान (REAP) परियोजना के अंतर्गत Farm Based Enterprise के तहत प्रस्तावित पॉलीहाउस स्थापना को लेकर भी मुख्य विकास अधिकारी ने विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी पॉलीहाउस स्थापित किए जाने हैं, वहां संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा NABARD के साथ समन्वय स्थापित करते हुए तकनीकी एवं वित्तीय संभावनाओं का समुचित उपयोग किया जाए, ताकि ग्रामीण महिलाओं एवं कृषक परिवारों को आधुनिक कृषि गतिविधियों से जोड़ते हुए उनकी आय में वृद्धि की जा सके।बैठक में मनरेगा के अंतर्गत संचालित कार्यों, NRLM के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों एवं सामुदायिक संस्थाओं की गतिविधियों, ग्रामोत्थान परियोजना की प्रगति तथा सांसद निधि से संबंधित कार्यों की भी जानकारी ली गई। अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में आपसी समन्वय बनाए रखने तथा मैदानी स्तर पर नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री हिमांशु जोशी, सहायक परियोजना निदेशक श्रीमती रमा गोस्वामी, जिला विकास अधिकारी श्री गोपाल गिरी, जिला परियोजना प्रबंधक श्री शुभंकर झा, समस्त खंड विकास अधिकारी, ग्रामोत्थान (REAP) परियोजना के समस्त सहायक प्रबंधक, REAP एवं NRLM के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार