उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

डीएम बोले:बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण को जनभागीदारी जरूरी

चम्पावत।( लोक निर्णय) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों के क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।बैठक में बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और व्यापक जनजागरूकता पर विशेष जोर दिया गया।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान को केवल विभागीय गतिविधियों तक सीमित न रखते हुए इसे जनभागीदारी से जोड़ा जाए। समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को और मजबूत करने के साथ ही प्रत्येक बालिका को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, ग्राम पंचायतों एवं विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा, उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर नियमित जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएं। विशेष रूप से ऐसी बालिकाओं को चिन्हित किया जाए, जिन्हें शिक्षा अथवा अन्य आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने की आवश्यकता है, ताकि कोई भी बेटी अवसरों से वंचित न रहे। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत संचालित गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ और सशक्त बेटी के निर्माण के लिए बेहतर पोषण भी आवश्यक है। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, बच्चों और उनके परिवारों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया जाए तथा आंगनवाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध पोषण सेवाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाया जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत जनपद में संचालित गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न विभागों के समन्वय से बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय एवं विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी,प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत पांडे, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट, डीओ पीआरडी यशवंत खड़ायत, जिला उद्योग प्रबंधक सुमेधा पंत, सीडीपीओ राजेंद्र प्रसाद बिष्ट आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Health Insurance क्यों ज़रूरी है? बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, कवरेज और ज़रूरत जानें CareHealthPolicy.com

हर उम्र में Health Insurance क्यों ज़रूरी है? आज के समय में इलाज इतना महँगा हो गया है कि एक