विकासखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता में रुद्रपुर की निधि अव्वल
रुद्रपुर।(लोक निर्णय)उत्तराखंड राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), देहरादून के तत्वावधान में मंगलवार को विकासखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता आर्य कन्या इंटर कॉलेज रुद्रपुर में हुई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ मुख्य अतिथि सावेद आलम ( खंड शिक्षाधिकारी रुद्रपुर), प्रधानाचार्य पूजा चौधरी, विनीता जगदीश चौधरी (जिला विज्ञान समन्वयक) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।प्रतियोगिता का विषय – भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047: संभावनाएं एवं चुनौतियां (Indian energy basket 2047: potential and challenges ) था । प्रतियोगिता में सबसे पहले छात्रों ने एक लिखितपरीक्षा दी उसके बाद छह मिनट का एक व्याख्यान पीपीटी / चार्ट के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके बाद निर्णायकों द्वारा सभी छात्रों से तीन-तीन प्रश्न पूछे गए। इस कार्यक्रम की समन्वयक विनीता
जगदीश द्वारा विज्ञान संगोष्ठी के मुख्य विषय पर विस्तृत जानकारी छात्रों को प्रदान की गई उनके द्वारा बताया गया भारत सरकार द्वारा 2070 तक जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखा गया है, इसके लिए 2047 तक आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर ऊर्जा को संरक्षित करने एवं वैकल्पिक स्रोत ढूंढने की बात कही गई है।इस प्रतियोगिता में रुद्रपुर विकासखंड के 26 शासकीय / अशासकीय / वित्त विहीन विद्यालयों के 46 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम स्थान पर निधि रावत कक्षा 9 गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज रुद्रपुर, द्वितीय स्थान पर विहान रुसिया भारतीय इंटरनेशनल स्कूल रुद्रपुर, तृतीय स्थान पर बुशरा पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बागवाला द्वारा स्थान प्राप्त किया गया। निर्णायक के रूप में हरिदास विश्वास प्रवक्ता भौतिक विज्ञान, राघवेंद्र प्रताप सिंह प्रवक्ता
भौतिक विज्ञान, भावना देवी प्रवक्ता जीव विज्ञान ने अपना सहयोग प्रदान किया। सावेद आलम खंड शिक्षा अधिकारी रुद्रपुर द्वारा इंडियन एनर्जी बास्केट तथा ग्रीन एनर्जी के बारे में छात्रों से परिचर्चा की साथ ही सभी चयनित छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। उनके द्वारा स्थान
प्राप्त छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह, सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। अब प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र 18 सितंबर को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य नीमा पांडे, गीता उप्रेती, राजेंद्र सिंह, अलका मेहरा, सुनील चंद्र, सुरेश कुमार, मधुप सिंह, निमिषा टंडन, वंदना चांदना, बदरुद्दीन अंसारी, जफर
हुसैन,दीक्षा रानी,अनीता आदि शिक्षक मौजूद थे।





