उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर कारोबार

नीतिगत मामलों से जुड़े सुझावों को सीबीआइसी बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा

देहरादून। (लोक निर्णय) केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) आयुक्तालय, देहरादून की ओर से देहरादून में आयोजित दो दिवसीय समीक्षा बैठक में ‘जीएसटी संवाद’ कार्यक्रम हुआ। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआइसी), नई दिल्ली के सदस्य (सीमा शुल्क) योगेंद्र गर्ग इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और सीमा शुल्क एवं सीजीएसटी जोन मेरठ के मुख्य आयुक्त श्री नीतीश कुमार सिन्हा, सीजीएसटी आयुक्तालय देहरादून के आयुक्त डॉ. अशोक कुमार पाण्डे, ऑडिट आयुक्त नीलेश कुमार गुप्ता, अपील आयुक्त अनिल चौधरी सहित मेरठ जोन के विभिन्न आयुक्तालयों के प्रधान आयुक्त, आयुक्त एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। योगेंद्र गर्ग ने मेरठ जोन के अंतर्गत आने वाले सभी आयुक्तालयों के राजस्व एवं प्रशासनिक प्रदर्शन का गहन मूल्यांकन किया।करदाता सुविधाओं को सुदृढ़ करने और प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए।मंडलों व रेंजों के पुनर्गठन, कर्मचारियों के पुनर्संतुलन तथा प्रमुख स्थापना संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र के उद्योग एवं व्यापार जगत के प्रतिनिधियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और कर अधिवक्ताओं ने संवाद में हिस्सा लिया।नीतिगत मामलों से जुड़े सुझावों को सीबीआइसी बोर्ड एवं वित्त मंत्रालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। सीबीआइसी सदस्य योगेंद्र गर्ग ने कहा कि इस प्रकार के ‘जीएसटी संवाद’ करदाताओं और कर प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार