पंजाब विश्वविद्यालय में एबीवीपी प्रत्याशी की जीत पर रुद्रपुर में युवामोर्चा ने मनाया विजय उत्सव
रुद्रपुर। (लोक निर्णय)पंजाब विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रत्याशी की शानदार विजय पर रुद्रपुर में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण कर विजय उत्सव मनाया गया।साथ ही युवाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया और शुभकामनाएं दीं।इस दौरान युवाओं में जीत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित युवा साथियों ने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय में एबीवीपी की यह विजय छात्रहित, राष्ट्रहित और सकारात्मक विचारधारा के प्रति युवाओं के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। यह परिणाम विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की मेहनत, संघर्ष और निरंतर छात्र हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है।
इस अवसर पर विपिन सिंह गहलौत, जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, ऊधम सिंह नगर ने कहा कि देश का युवा आज राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए आगे बढ़ रहा है। पंजाब विश्वविद्यालय की यह विजय युवाओं के विश्वास और उनकी मजबूत भागीदारी का प्रतीक है। उन्होंने विजयी प्रत्याशी एवं एबीवीपी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत नई ऊर्जा और उत्साह के साथ छात्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देगी।उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और जब युवा राष्ट्रहित एवं छात्रहित के सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ता है, तो निश्चित रूप से परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होता है।इस दौरान बड़ी संख्या में युवा साथी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने विजय की खुशी एक-दूसरे के साथ साझा की।





