उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

सतत शहरी अवसंरचना परियोजनाओं के विकास को हुडको एवं शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखंड के बीच एमओयू

देहरादून। (लोक निर्णय) हुडको (उत्तराखंड आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण) के क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून द्वारा शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखंड सरकार के साथ अर्बन चैलेंज फंड (यूसीएफ) एवं यूआइडब्लूआइएन के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।इस एमओयू के माध्यम से उत्तराखंड में शहरी अवसंरचना परियोजनाओं के लिए बैंक योग्य विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (Bankable DPR) तैयार करने, क्षमता निर्माण एवं प्रशिक्षण तथा यूसीएफ के अंतर्गत परियोजनाओं के वित्तपोषण में सहयोग किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य राज्य के अर्बन लोकल बॉडिज (यूएलबीएस) की परियोजना तैयार करने एवं वित्तीय संसाधन जुटाने की क्षमता को मजबूत करना तथा व्यवहार्य एवं सतत शहरी अवसंरचना परियोजनाओं के विकास को बढ़ावा देना है।एमओयू पर विनोद कुमार गोस्वामी, आइएएस, निदेशक, शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखंड सरकार ने शहरी विकास निदेशालय की ओर से तथा HUDCO क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून के क्षेत्रीय प्रमुख ने HUDCO की ओर से हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार, शहरी विकास विभाग तथा HUDCO देहरादून के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।यह समझौता उत्तराखंड में यूसीएफ एवं यूआइडब्लूआइएन के माध्यम से परियोजना विकास, संस्थागत क्षमता निर्माण और वित्तपोषण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार