उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेल

पंतनगर में प्रधानमंत्री के ‘खेलो इंडिया संवाद’ का हुआ लाइव प्रसारण

पंतनगर।( लोक निर्णय) राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (माई भारत) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रव्यापी ‘खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात।प्रधानमंत्री के साथ’ कार्यक्रम का कृषि महाविद्यालय में लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लाइव सुना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं को संबोधित करते हुए खेल, फिटनेस, युवा नेतृत्व, स्वयंसेवा, नागरिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से खेलों को केवल प्रतियोगिता तक सीमित न रखते हुए इसे स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने भारत के खेल पारितंत्र को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए जमीनी स्तर पर बेहतर खेल सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, खेल विज्ञान तथा प्रतिभाओं की पहचान पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने देश के युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को उचित अवसर और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने तथा उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।प्रधानमंत्री के संबोधन में वर्ष 2036 के ओलंपिक की तैयारियों को लेकर भी विशेष रूप से चर्चा हुई। उन्होंने वैज्ञानिक तरीके से प्रतिभाओं की पहचान, पारदर्शी चयन प्रक्रिया और खिलाड़ियों के दीर्घकालिक विकास पर बल दिया, ताकि देश के युवा खिलाड़ी भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर सकें। उन्होंने युवाओं को नेतृत्व और स्वयंसेवा के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सक्रिय एवं जिम्मेदार जीवन अपनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। ‘युवा संवाद’ के माध्यम से युवाओं के विचारों, सुझावों और आकांक्षाओं को भी महत्व दिया गया। यह राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम देश के 1,600 से अधिक केंद्रों पर आठ लाख से अधिक युवाओं को जोड़ते हुए आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारत की खेल यात्रा, फिटनेस, युवा नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना तथा खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण को और मजबूत करना रहा।पंतनगर में आयोजित लाइव प्रसारण के दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डी.के. शुक्ला, डा. मनीषा रानी, डा. श्वेता उनियाल तथा डा. अर्पिता शर्मा कंडपाल उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और खेल, फिटनेस एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े उनके संदेशों को आत्मसात किया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों को खेलों के प्रति जागरूक होने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा सामाजिक एवं राष्ट्रीय विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर युवाओं ने प्रधानमंत्री के ‘फिट, अनुशासित और खेल-समर्पित भारत’ के दृष्टिकोण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार