अवैध रूप से लीसे की तस्करी का भंडाफोड़,चार तस्कर गिरफ्तार
रुद्रपुर। (लोक निर्णय)वर्तमान में त्यौहार के सीजन के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने जनपद में सघन अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्ति वस्तु वाहनों की चेकिंग के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने कोतवाली बाजपुर के चौकी सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में छोई मोड पर सघन चेकिंग की।इस दौरान ने छोई मोड पर वाहन टूरिस्ट बस संख्या -UK12-PB-0381* को रोककर जांच की तो बस में चालक मनोज सिंह पुत्र नंदन सिंह निवासी हाउस नंबर 215 विठोरिया नंबर 1 ब्लॉक के पास गोड़ धड़ा थाना मुखानी हल्द्वानी जिला नैनीताल के अतिरिक्त तीन अन्य व्यक्ति भवान सिंह पुत्र मोती सिंह निवासी ग्राम देवली थाना लमगड़ा जिला अल्मोड़ा, हेमचंद्र महतोलिया पुत्र चंद्र बल्लभ महतोलिया निवासी गांधीनगर नंबर 2 बिंदुखता थाना लाल कुआं जिला नैनीताल और पान सिंह पुत्र दान सिंह निवासी ग्राम जैती थाना लमगड़ा जिला अल्मोड़ा बैठे थे। बस की सभी सीटें उखाडी गयी थी व बस में काली पन्नी बिछी थी। जिसे उठाकर चेक की गई तो पन्नी के नीचे भारी मात्रा में लीसे के कनस्तर बरामद हुए तथा बस की डिग्गी को खोलकर चैक किया तो डिग्गी में भी भारी मात्र में लीसे के कनस्तर बरामद हुए। जिनकी गिनती की गयी तो टूरिस्ट बस में कुल–348 कनस्तर अवैध लीसा *अनुमानित मूल्य 10,50000 रूपये बरामद हुआ । मौके पर चालक व उसमें बैठे व्यक्तियों से पूछताछ की तो उक्त चारों द्वारा मनोज रावत व पप्पू पाठक का उनके साथ पार्टनरशिप होना तथा बरामद अवैध लीसा मनोज रावत निवासी छडोजा लमगड़ा जिला अल्मोड़ा का होना, जिसे आरोपितों द्वारा द्वाराहाट अल्मोडा से बस में भरकर पुलभट्टा टोल प्लाजा के पास पप्पू पाठक निवासी पालम सिटी हल्द्वानी रामपुर रोड जिला नैनीताल की कम्पनी उत्तरांचल टेरपीन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में ले जाना तथा माल को सुरक्षित पहुंचाने के बाद अपना कमीशन प्राप्त करना बताया । बरामद लीसा के परिवहन के सम्बन्ध में कोई वैद्य रवन्ना/ लाइसेंस व बस से सम्बन्धित वैद्य कागजात नहीं दिखा पाए। जिस कारण आरोपितों को मौके से गिरफ्तार किया गया । जिस सम्बन्ध में उनि सुरेन्द्र सिंह बिष्ट की दाखिला फर्द के आधार पर कोतवाली बाजपुर में आरोपितों पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत की गई। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि आरोपितों द्वारा वन संपदा को भारी क्षति पहुंचाते हुए अवैध रूप से लीसे का दोहन कर उक्त लीसे की तस्करी कर पर्यावरण को प्रभावित किया गया है।आरोपितों को समय से माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।





