ऊधम सिंह नगर

हरेन्द्र बने लगातार चौथी बार यूनियन के अध्यक्ष

पंतनगर।(लोक निर्णय) करोलिया लाइटिंग इम्पलाइज यूनियन का चुनाव आज सर्वसम्मति से शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। चुनाव में हरेन्द्र सिंह नैथानी को लगातार चौथी बार अध्यक्ष, प्रेम सिंह को महामंत्री तथा भानु प्रताप को कोषाध्यक्ष चुना गया। नैथानी के प्रति करोलिया लाइटिंग इम्पलाइज के मजबूत विश्वास, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति उनकी निरंतर सक्रियता को दर्शाता है। उनके नेतृत्व में यूनियन ने पिछले वर्षों में इम्पलाइज के हितों और अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को मजबूती से उठाया है। नैथानी ने सभी श्रमिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यूनियन ने हर कठिन परिस्थिति में बिना रुके, बिना झुके और पूरी मजबूती के साथ हर चुनौती का सामना किया है। उन्होंने कहा कि मजदूरों ने लगातार चौथी बार जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।उन्होंने कहा, “हमने हमेशा संगठन और श्रमिक के हितों को सर्वोपरि रखा है। जिस विश्वास के साथ साथियों ने लगातार चौथी बार मुझे जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास को कभी कमजोर नहीं पड़ने देंगे। आगे भी पूरी ईमानदारी, निष्ठा और निस्वार्थ भाव से श्रमिक के हितों के लिए मजबूती से खड़े रहेंगे।”उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यूनियन की प्राथमिकता मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं का उचित समाधान, सम्मानजनक कार्य वातावरण तथा संगठन की एकता को और मजबूत करना रहेगा।नवनिर्वाचित महामंत्री प्रेम सिंह एवं कोषाध्यक्ष भानु प्रताप ने भी सभी मजदूरों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे अध्यक्ष के नेतृत्व में यूनियन को और मजबूत बनाने तथा मजदूरों के हितों के लिए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ यह चुनाव यूनियन की एकता, मजबूती और नवनिर्वाचित नेतृत्व के प्रति मजदूरों के अटूट विश्वास का स्पष्ट संदेश है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार