ऊधम सिंह नगर

किसानों के साथ अपर जिलाधिकारी ने किया संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) जिले में किसानों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विगत दो दिनों से किए जा रहे धरना-प्रदर्शन के क्रम में आज अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने किसानों द्वारा प्रस्तुत मांग-पत्र में उल्लिखित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।अपर जिलाधिकारी ने मांग-पत्र में उल्लिखित बिंदुओं के संबंध में स्पष्ट किया कि इनमें से कई मांगें नीतिगत हैं, जिन पर जिला स्तर से निर्णय लिया जाना संभव नहीं है। ऐसे मामलों में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई शासन स्तर से की जानी है।किसानों ने अपनी स्थानीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं से भी अपर जिलाधिकारी को अवगत कराया। किसानों द्वारा विद्युत, भूमि सहित विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया। अपर जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने समस्याओं के निराकरण को लेकर किसानों से उनके सुझाव भी प्राप्त किए तथा अपनी ओर से भी आवश्यक सुझाव एवं समाधान के संबंध में जानकारी दी।अपर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है तथा जो भी समस्याएं जिला स्तर पर नियमानुसार हल की जा सकती हैं, उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया जाएगा। वहीं, नीतिगत एवं शासन स्तर से संबंधित मांगों को नियमानुसार उच्च स्तर पर प्रेषित किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने किसानों से आपसी संवाद एवं समन्वय के माध्यम से समस्याओं के समाधान की दिशा में आगे बढ़ते हुए धरना समाप्त करने का अनुरोध किया। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय के साथ गन्ना आयुक्त टी.एस. मार्टोलिया, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ऋचा सिंह, गौरव पांडे, मुख्य कृषि अधिकारी वी.के. यादव, अधीक्षण अभियंता विद्युत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार