उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

चंपावत बाजार में पनीर व दूध के सैंपल लिए

चंपावत ।(लोक निर्णय) मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने आज चंपावत बाजार में निरीक्षण अभियान चलाया। विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों, जैसे जनरल स्टोर, मिठाई की दुकानों और रेस्टोरेंट आदि का गहन निरीक्षण किया।अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों के एफएसएसएआई (FSSAI) लाइसेंस, खाद्य पदार्थों के रखरखाव, रसोई की साफ-सफाई (किचन हाइजीन) और इस्तेमाल की जा रही कच्चे माल (रॉ मैटेरियल) की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। संदेह के आधार पर पनीर और पैक्ड दूध के दो नमूने एकत्र कर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला रुद्रपुर (गवर्नमेंट लैब) भेजे गए हैं।विभाग के अनुसार प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा टीम ने सभी खाद्य कारोबारियों को सख्त हिदायत दी कि वे खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, सभी प्रकार की खरीदारी केवल पक्के बिल पर ही करें और अपने प्रतिष्ठानों में स्वच्छता के मानकों का कड़ाई से पालन करें।इस निरीक्षण अभियान में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी एवं सहायक दिनेश फर्त्याल से शामिल रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार