उत्तराखंड कारोबार

टनकपुर में सिडकुल स्थापना की दिशा में बढ़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने किया भूमि का निरीक्षण

चंपावत।(लोक निर्णय) जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार राजस्व विभाग, उद्योग विभाग, वन विभाग, सिंचाई विभाग तथा सिडकुल के अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने आज प्रस्तावित भूमि का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। फागपुर बीट संख्या 15 एवं 16 के अंतर्गत लगभग 30 हेक्टेयर भूमि को सिडकुल की स्थापना हेतु चिह्नित किया गया।स्थल सर्वेक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी टनकपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रस्तावित भूमि का अधिकांश भू-भाग खुला हुआ है और यहां वृक्षों की संख्या तथा उनका घनत्व न्यूनतम है। उन्होंने कहा कि यह परिस्थितियां औद्योगिक विकास की दृष्टि से अनुकूल हैं।निरीक्षण के दौरान संयुक्त टीम में उप जिलाधिकारी टनकपुर प्रमोद कुमार, जिला उद्योग केंद्र की प्रबंधक सुमेधा पंत, उप प्रभागीय वनाधिकारी संचिता वर्मा, सिडकुल पंतनगर के कनिष्ठ अभियंता मुकेश मंडल तथा सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता मनोज तिवारी सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

कारोबार

राष्ट्रपति भवन ऐसे महकेगा तराई के ‘फुलवारी’ समूह के हुनर की खुशबू

लोक निर्णय, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर: नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान तराई के फुलवारी समूह के हुनर
उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व