सतनाम हत्याकांड के दो आरोपित पकड़े गए
नानकमत्ता।(लोक निर्णय) सोनू सिंह पुत्र चरनजीत सिंह निवासी ग्राम सिद्धानवदिया कोतवाली नानकमत्ता जिला ऊधम सिंह नगर ने नानकमत्ता कोतवाली में तहरीर देकर कहा था कि कुलदीप सिंह उर्फ बन्टी पुत्र बूढ़ सिंह,लखविन्दर सिंह उर्फ लक्की पुत्र बूढ़ सिंह निवासीगण सिद्धानवदिया कोतवाली नानकमत्ता, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी नागरा पुत्र दयाल सिंह निवासी ग्राम नौगजा कोतवाली नानकमत्ता, कोमल सिंह पुत्र जसवन्त सिंह निवासी ग्राम विडौरा मझोला कोतवाली नानकमत्ता, कमल सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी नौगजा कोतवाली नानकमत्ता, रमनदीप कौर पत्नी कुलदीप सिंह उर्फ बंटी निवासी सिद्धानवदिया कोतवाली नानकमत्ता जिला ऊधम सिंह नगर के विरुद्ध अवैध तमंचे से लैस होकर उसके घर पर पथराव कर फायरिंग की। उसके भाई 35 वर्षीय सतनाम सिंह की गोली मारकर हत्या दी। आधार पर पुलिस ने कुलदीप सिंह उर्फ बन्टी आदि पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी खटीमा के नेतृत्व में कोतवाली नानकमत्ता एवं प्राप्त पुलिस बल से पांच पुलिस टीम गठित कर घटना का अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने साक्ष्य संकलन, सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर कुलदीप सिह उर्फ बंटी,हरप्रीत सिह उर्फ हैप्पी को 19 अक्टूबर को मटिहा बार्डर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित कुलदीप सिह उर्फ बंटी के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक खोका कारतूस,जिन्दा कारतूस, एक बाइक बरामद कर ली। आरोपितों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। बताया कि
आरोपित कुलदीप सिंह उर्फ बंटी के खिलाफ पूर्व में
Fir No. 59/26 धारा 137(2), 64/115(2)351(2)/127(2) बीएनएस व 5/6 पोक्सो अधि0
और हरप्रीत उर्फ हैप्पी के खिलाफ
Fir No. 185/26 धारा 115(2)/191(2)/352/3(5)/61(2) बीएनएस- थाना खटीमा
Fir No. 187/26 धारा 109(1)/351(3)/352/3)5)/61(2) बीएनएस- थाना खटीमा में केस दर्ज है
पुलिस टीम में नानकमत्ता थानाध्यक्ष शंकर सिह बिष्ट,उपनिरीक्षक राजेन्द्र पंत आदि शामिल थे।





