ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी

पशुपालकों को सभी तकनीकी आयामों को अपनाने की सलाह दी

पंतनगर।(लोक निर्णय) पंत विश्वविद्यालय के केन्द्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान, मेरठ द्वारा संचालित अखिल भारतीय पशु शोध समन्वित परियोजना-फ्रिजवाल द्वारा ग्राम रामनगर कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र-केलाखेड़ा में पशुपालकों एवं वैज्ञानिकों के बीच किसान चौपाल का उद्घाटन डा. बृजेश सिंह, प्राध्यापक, पशु प्रजनन विभाग एवं परियोजना अधिकारी द्वारा किया गया। उन्होंने सभी पशुपालकों एवं परियोजना टीम के सदस्यों के उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ परियोजना के उद्देश्य एवं इससे पशुपालकों को मिलने वाले लाभों पर प्रकाश डाला गया। डा. सिंह, द्वारा पशु पोषण सम्बन्धित समस्याओं के समाधान के साथ-साथ पशु पालन के सभी तकनीकी आयामों को अपनाकर उन्नत पशुपालन करने की सलाह दी गयी।किसान चौपाल में पशुपालकों का पंजीकरण एवं सामग्री वितरण कु. आराधना फुलार व धन्यवाद प्रस्ताव श्री शिवांशु तिवारी द्वारा किया गया। किसान चौपाल में कुल 25 पशुपालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार