चारधाम के लिए 354 तीर्थ यात्रियों ने कराया पंजीयन
हरिद्वार ।( लोक निर्णय) जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 354 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। इसमें यमनोत्री धाम के लिए 79,गंगोत्री धाम के लिए 79,केदारनाथ धाम के लिए 84,बद्रीनाथ धाम के लिए 112 तीर्थ यात्री शामिल हैं।जनपद हरिद्वार यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 04 लाख 77 हजार 9 सौ 51 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कर चुके है।





