उत्तराखंड खेल शिक्षा स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली विकास योजनाओं को समयबद्ध गति देने में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने की समीक्षा

चम्पावत।(लोक निर्णय) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा टनकपुर क्षेत्र के लिए स्वीकृत विभिन्न महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी विकास योजनाओं की प्रगति को गति देने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार नए आज तहसील सभागार, पूर्णागिरि में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शारदा कॉरिडोर, आईएसबीटी, रोपवे परियोजना, बाढ़ सुरक्षा कार्य, एसटीपी एवं ड्रेनेज, कूड़ा निस्तारण, यूयूएसडीए के कार्य, गैस पाइपलाइन वितरण, बीएसएनएल भूमि विनिमय तथा ककराली से पूर्णागिरि तक विद्युत पोल लगाने सहित विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।शारदा कॉरिडोर की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।जिससे परियोजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब न हो।जिलाधिकारी ने गैसोनेट, यूयूएसडीए एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को गैस पाइपलाइन, पेयजल पाइपलाइन एवं सिटी ड्रेनेज प्लान के कार्यों को आपसी समन्वय से संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि बार-बार सड़क की खुदाई न करनी पड़े और संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके। उन्होंने वन विकास निगम कॉलोनी के लिए लंबित एमओयू पर भी शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को ककराली से माँ पूर्णागिरि तक विद्युत पोल लगाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के सभी प्रस्तावित तोकों में विद्युतीकरण के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने को कहा, जिससे स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर विद्युत सुविधा उपलब्ध हो सके।टनकपुर क्षेत्र के उचौलीगोठ, छीनीगोठ, बबनपुरी तथा बूम से शारदा घाट तक सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों की भी समीक्षा की गई। कार्यों की अपेक्षित प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए छीनीगोठ में बाढ़ सुरक्षा कार्य अक्टूबर माह तक तथा अन्य कार्य दिसंबर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने टनकपुर एवं बनबसा में कूड़ा निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए मा. सर्वोच्च न्यायालय एवं एनजीटी के मानकों के अनुरूप कूड़ा निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मानकों के अनुरूप कार्य न होने पर उन्होंने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही एसटीपी की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की गई।रोपवे परियोजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने परियोजना प्रबंधक को कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में परियोजना पूर्ण करने के निर्देश दिए। परियोजना प्रबंधक द्वारा अवगत कराया गया कि सिविल लोअर वर्क का लगभग 65 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है तथा सिविल अपर वर्क का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।जिलाधिकारी ने वन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ए.पी.जे. अब्दुल कलाम कॉलेज सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर खतरनाक एवं दुर्घटना की आशंका वाले पेड़ों को तत्काल चिन्हित कर नियमानुसार उनका कटान सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनसुरक्षा को किसी प्रकार का खतरा न रहे।बैठक में आईएसबीटी सहित टनकपुर क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं एवं संबंधित विभागों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने तथा परियोजनाओं की गुणवत्ता एवं गति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की प्राथमिकता वाली टनकपुर क्षेत्र की विकास परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का सीधा लाभ आमजन को मिले, इसके लिए प्रत्येक स्तर पर प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि टनकपुर क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों, आधारभूत संरचना परियोजनाओं एवं स्वच्छता अभियानों की प्रगति की प्रत्येक शुक्रवार को नियमित समीक्षा की जाएगी। सभी कार्यदायी संस्थाओं को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्यों की निरंतर निगरानी एवं प्रभावी अनुश्रवण किया जा सके।जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए तथा निर्धारित समय-सीमा से पूर्व कार्य पूर्ण करने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना के क्रियान्वयन में यदि जिला प्रशासन के सहयोग अथवा किसी अनुमति की आवश्यकता हो तो उसे तत्काल संज्ञान में लाया जाए, ताकि आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराकर विकास कार्यों की गति बनाए रखी जा सके।बैठक में एसडीएम पूर्णागिरि प्रमोद कुमार, सीओ टनकपुर निहारिका सेमवाल, अधिशासी अभियंता विजय सकारिया, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, डीईएसटीओ दीपकीर्ति तिवारी, प्रोजेक्ट मैनेजर यूयूएसडीए अंकित आर्या, अधिशासी अभियंता रघुबर दत्त भट्ट सहित आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Health Insurance क्यों ज़रूरी है? बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, कवरेज और ज़रूरत जानें CareHealthPolicy.com

हर उम्र में Health Insurance क्यों ज़रूरी है? आज के समय में इलाज इतना महँगा हो गया है कि एक