उत्तराखंड कारोबार

युवा उत्तराखंड’ के विजन को मजबूती: चमदेवल के विद्यार्थियों को मिली करियर गाइडेंस और स्वरोजगार की राह

चंपावत।(लोक निर्णय)उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की युवाओं को स्वावलंबी बनाने की सोच तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में जिला सेवायोजन कार्यालय, चंपावत द्वारा चमदेवल क्षेत्र में विशेष करियर गाइडेंस कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज चमदेवल तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चमदेवल में आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।कार्यक्रम के दौरान सेवायोजन विभाग द्वारा विद्यार्थियों को रोजगार के विभिन्न अवसरों, स्वरोजगार की संभावनाओं तथा कौशल विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया।इसके साथ ही, छात्र-छात्राओं को शासन की जनकल्याणकारी एवं स्वरोजगार आधारित विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।युवाओं की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आगामी ‘स्किल प्रतियोगिता 2026’ के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई और विद्यार्थियों को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।मार्गदर्शन सत्र को और अधिक उपयोगी बनाने के लिए उपस्थित सभी विद्यार्थियों को करियर गाइडेंस से संबंधित पठन सामग्री एवं साहित्य का वितरण भी किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में दोनों विद्यालयों के कुल 175 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपने भविष्य की राह को नया आयाम दिया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

कारोबार

राष्ट्रपति भवन ऐसे महकेगा तराई के ‘फुलवारी’ समूह के हुनर की खुशबू

लोक निर्णय, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर: नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान तराई के फुलवारी समूह के हुनर
उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व