अध्यात्म उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

शंकराचार्य चौक पर शिवभक्त कांवड़ियों का भव्य स्वागत, डीएम-एसएसपी ने फूल-मालाएं पहनाकर बांटे फल व जूस


हरिद्वार । (लोक निर्णय) कांवड़ मेला के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने रविवार को शंकराचार्य चौक पहुंचकर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों का फूल-मालाओं एवं पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। दोनों अधिकारियों ने कांवड़ियों को फल एवं जूस वितरित कर उनकी सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।डीएम और एसएसपी ने शिवभक्तों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए प्रशासन एवं पुलिस की सभी टीमें सेवाभाव के साथ लगातार कार्य कर रही हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।अधिकारियों ने शिवभक्तों से यातायात नियमों का पालन करने, स्वच्छता बनाए रखने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएं निरंतर सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं।इस दौरान श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा किए गए स्वागत और बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार